सरकारी बंगला खाली नहीं करेंगे अरविंद केजरीवाल!

केजरीवाल ने दलील दी है कि अभी उनके बच्चों की परीक्षा चल रही हैं, जो मई तक चलेंगी। ऐसे में उन्हें सरकारी घर खाली करने के लिए कुछ औऔर वक्त चाहिए। वहीं सूत्रों का कहना है कि अरविंद लोकसभा चुनावों तक दिल्ली स्थित फ्लैट में बने रहना चाहते हैं।
Did You Know: केजरीवाल को इस घर में रहने के लिए 2 लाख 58 हजार रु. चुकाना होगा।
दिल्ली सरकार के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने केजरीवाल को एक पत्र भेजकर फौरन मकान खाली करने के लिए कहा था। नियम के अनुसार, इस्तीफा देने के 15 दिन के अंदर ही उन्हें अपना सरकारी आवास खाली कर देना चाहिए था, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने तय समय सीमा खत्म होने पर घर खाली नहीं किया।
शहरी विकास मंत्रालय के मुताबिक बाजार रेट के हिसाब से केजरीवाल के सरकारी फ्लैट का मासिक किराया 50 से 60 हजार रु. है। ऐसे में अगर केजरीवाल इस घर में बने रहना चाहते है तो उन्हें इसका किराया चुकाना होगा, लेकिन शहरी विकास मंत्रायल के मुताबिक यह अनिवार्य नहीं है मंत्रालय बाजार रेट से किराया वसूल करे और केजरीवाल इसमें तीन माह तक रह सकते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार को इस संबंध में मंत्रालय को सूचना देनी होगी।
Did You Know: मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अगर केजरीवाल इस बंगले में रहते हैं तो उनको इसके लिए 2 लाख 58 हजार रूपये किराया चुकाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications