केजरीवाल बोले कांग्रेस-भाजपा के बीच पति-पत्‍नी जैसा रिश्‍ता

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा के भीतर सदन की कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना कि भाजपा के विधायक बेंच पर खड़े होकर सरकार पर टैंकर घोटाले की जांच में छेड़छाड़ का आरोप गढ़ने लगे। इसी बीच मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने माइक पकड़ा और खरीखोटी सुना दी। उन्‍होंने तो यहां तक कह दिया कि भाजपा और कांग्रेस पति-पत्‍नी जैसे हैं।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने सदन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो एंटीकरप्‍शन विभाग को ही खरीद लिया है। अब घोटालों की जांच करे तो कौन करे। सच पूछिए तो कांग्रेस और भाजपा उन पतिपत्‍नी के जैसे हैं, जो एक दूसरे का बचाव करते हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को सदन का सम्‍मान करना भी नहीं आता है। हालांकि केजरीवाल यह बात पहले भी कई बार कह चुके हैं।

केजरीवाल ने यह बचाव तब किया जब भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्‍ता बेंच पर खड़े हो गये और आप सरकार पर एक-एक कर आरोप लगाने लगे। उन्‍होंने कहा कि चूंकि स्‍पीकर उन्‍हें बोलने का मौका नहीं दे रहे थे, इसलिये उन्‍हें बेंच पर खड़ा होना पड़ा।

क्‍या हुआ था इससे पहले

असल शीला दीक्षित के कार्यकाल में टैंकरों की खरीद में 400 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। इस घोटाले को उजागर करने वाले कोई और नहीं आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया और जांच शुरू की।

इसी बीच दिल्‍ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्‍यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिख कर घोटाले में लिप्‍त लोगों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग कर डाली, यह कहते हुए कि इससे उनका पद खतरे में पड़ सकता है।

यह पत्र भाजपा के हाथ लग गया और विजेंद्र गुप्‍ता समेत कई अन्‍य भाजपा के नेताओं ने लेफ्टनेंट गवर्नर से इस मामले की स्‍वतंत्र जांच कराने की मांग कर डाली। भाजपा को शक है कि दिल्‍ली सरकार इस घोटाले पर पर्दा डाल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+