दिग्विजय को केजरीवाल में दिखने लगे मोदी, कहा तानाशाह

digvijay singh
नयी दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है। अपनी बयानबाजी के लिए अकसर ही सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने निशाने पर इस बार दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए। दिग्विजय सिंह आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता और दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें तानाशाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तानाशाह जैसा व्यवहार करते है।

इतना ही नहीं केजरीवाल के साथ-साथ दिग्विजय सिंह ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर भी तर्ज कस दिया। उन्होंने केजरीवाल के साथ ही उनकी तुलना बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से की है। उन्होने कहा कि केजरीवाल मोदी की तरह बोलते है।दिग्विजय सिंह का कहना है कि केजरीवाल बार-बार कांग्रेस के नेताओं को जेल भेजने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि इस से दिखता है कि वो उनका रवैया तानशाही है। उन्होंने कहा कि बिना, जेल, बिना जांच और अदालत के किसी को जेल भेजना किसी भी मुख्यमंत्री के अधिकार में नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल उसी तरह की बात कर रहे है जैसे इन दिनों नरेंद्र मोदी करते हैं। वहीं आप के मुफ्त पानी और सस्ती बिजली देने के वादे पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे दिल्ली के बजट के बारे में ज्यादा नहीं पता पर उन्होंने वादा किया है तो निभाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+