केजरीवाल ने मोदी पर उठाया सवाल, कहा सार्वजनिक हो PM की डिग्री
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बोलना कोई नई बात नहीं है। आए दिन केजरीवाल पीएम मोदी के खिलाफ कुछ ना कुछ नया विरोध खड़ा करते रहते हैं। नया विवाद शुरु करते हुए केजरीवाल ने पीएम मोदी के डिग्री का मुद्दा उठाया है।

केजरीवाल ने पीएम की डिग्री पर सवाल उठाते हुए उनकी शिक्षा से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक करने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि मुझसे संबंधित सरकारी रिकॉर्ड में जितनी भी जानकारियां हैं, उनको सार्वजनिक करने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पीएम की डिग्रियों को सार्वजनिक करने पर रोक लगी है। केजरीवाल ने कहा कि आरोप लग रहे हैं कि नरेंद्र मोदी जी के पास कोई डिग्री नहीं है।
केजरीवाल ने कहा का जनता सच्चाई जानना चाहती है, लेकिन उनकी डिग्री से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम की डिग्रियां सार्वजनिक न करने से लोगों के मन में शक पैदा हो रहा है। केजरीवाल के कहा कि ऐसा न करने से केंद्रीय सूचना आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications