Kanjhawala: CCTV फुटेज आया सामने, अंजलि की दोस्त निधि रात ढाई बजे घर में दाखिल होते हुए आई नजर

दिल्‍ली में अंजलि सिंह के साथ हुए एक्‍सीडेंट केस में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को अंजलि की दोस्‍त के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बरामद हुई है जिसमें निधि रात के ढाई बजे घर में दाखिल होती नजर आ रही है।

cctvfootage

दिल्‍ली में नए साल पर कार से लगभग 13 किलोमीटर तक घसीटी गई अंजलि सिंह की मौत केस में एक बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। एक्‍सीडेंट के समय स्‍कूटी पर सवार अंजलि की दोस्‍त निधि जिसने बयान दिया है कि अंजलि ड्रिक करके गाड़ी ड्राइव कर रही थी, उसी दोस्‍त का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें निधि रात ढ़ाई बजे अपने घर में दाखिल होते हुए नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज में निधि घबराई हुई दौड़कर आते हुए घर में एंटर होते नजर आ रही हैं।

निधि के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में अब यह खुलासा हुआ कि इस घटना के समय रात ढाई बजे अंजलि की दोस्‍त निधि अपने घर में भागती हुई पहुंची थी। 20 वर्षीय अंजलि को भूरे रंग की बलेनो से टकराने और कम से कम 12 किलोमीटर तक घसीटने के हादसे के दौरान उसके साथ मौजूद निधि करीब 2.30 बजे घर आई थी।

फुटेज में निधि भागकर घर आती नजर आ रही है। वो दरवाजा खटखटाती है और दरवाजा जब तक नहीं खुलता है, उसे खड़े होकर इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। निधि के हाथ में भी उनका फोन नजर आ रहा है और वो घबराई हुई नजर आ रही है।

हालांकि सीसीटीवी फुटेज में समय 1.36 बजे का दिख रहा है, लेकिन इसमें लगभग 45 मिनट का समय अंतराल है, जिससे साबित होता है कि निधि लगभग 2.30 बजे घर पहुंची थी।

2023 वर्ष की पहली तारीख को अंजलि के एक्‍सीडेंट के समय वो अपनी टू विलर पर अकेली नहीं थी, स्कूटर के सीसीटीवी फुटेज को ट्रैक करने से पुलिस को पता चला कि अंजलि एक दोस्त निधि के साथ थी। जिसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है।

दिल्‍ली पुलिस को दिए बयान में निधि ने बताया कि होटल से निकलने के बाद पहले वो स्‍कूटी ड्राइव कर रही थी लेकिन बाद में उसकी दोस्‍त अंजलि ने ड्राइव करना चाहा और फिर उनका एक्सीडेंट हो गया। निधि ने कहा अंजलि उस समय नशे में थी वो ड्राइव करने की हालत में नहीं थी।

पुलिस को निधि ने बताया कि वो इस हादसे इतने सदमें में थी कि वो घटनास्‍थल से भाग गई और किसी को सूचित नहीं कर सकी। CCTV फुटेज में वो भाग कर घर पैदल ही पहुंची थी इससे साफ है कि जहां ये हादस हुआ वो उसके घर के आस-पास की ही कोई जगह थी।

अंजलि सिंह की दोस्‍त निधि ने अपने बयान में उन पांच आरोपियों के दावे कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि महिला कार के नीचे फंस गई थी। निधि ने कहा कि अंजलि के चिल्लाने पर आरोपी जानबूझकर गाड़ी चलाता रहा।

बता दें इस पूरे केस में दिल्‍ली पुलिस की जांच को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। दिल्‍ली पुलिस इस मामले में अपनी घटिया जांच के कारण निशाने पर आ चुकी है इस केस को लेकर लोगों जमकर आक्रोश है।

हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री ने युवती की जघन्य मौत पर दिल्ली पुलिस से डिटेल में रिपोर्ट मांगी थी। वहीं दिल्ली पुलिस ने विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया और उनसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+