केजरीवाल को भा गई 'कन्हैया की आजादी', विज्ञापन में दिखा असर
नयी दिल्ली। इन दिनों में दिल्ली में आजादी शब्द टॉप ट्रेंड में छाया हुआ है। हर कोई आजादी की बातें कर रहा है। जेएनयू देशद्रोह विवाद में फंसे छात्र नेता कन्हैया कुमार ने आजादी के नारे क्या लगाए मानों चारों तरफ उसकी हवा चल पड़ी हो। ऐसे में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को भी कन्हैया की आजादी भा गई है। केजरीवाल सरकार ने कन्हैया की आजादी का इस्तेमाल अपने विज्ञापन में किया है।
केजरीवाल सरकार ने अपने काम-काज के प्रचार के लिए भी आजादी का इस्तेमाल किया है और नया विज्ञापन अभियान शुरू कर दिया है। पानी के बिल से आजादी, बिजली से आदाजी जैसे नारों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में होर्ड्स और पोस्टर लगाए गए हैं। अखबारों और रेडियों में विज्ञापन दिए जा रहे हैं।
कन्हैया की आजादी
कहां से आई आजादी
आपको बता दें कि 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में जमानत पर रिहा हुए छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कन्हैया अपने भाषण में जोर--जोर से आजादी के नारे लगा रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने इसी आजादी का इस्तेमाल अपने भाषण में किया है।












Click it and Unblock the Notifications