पंजाबियों के गढ़ में कैलाश सत्यार्थी का बोलबाला
नई दिल्ली (ब्यूरो)। साउथ दिल्ली में नेहरु प्लेस से जब आप थोड़ा और आगे बढ़ते हैं तब आप कालका जी पहुंचते हैं। यहां पर एक दौर में पंजाबी समुदाय के लोग मुख्य रूप से रहते थे। ये सब देश के विभाजन के वक्त भारत आए थे। इन्हें ही इधर प्लाट दिए गए थे। पर अब इधर रहने वाले एक गैर-पंजाबी ने पूरी दुनिया में देश और कालका जी का नाम रोशन कर दिया है। हम बात कर रहे हैं नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की।

जश्न का मंजर
वे एल-6 में रहते हैं। बीते कई दिनों से इधर जश्न का मंजर देखा जा सकता है। कल जब सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार मिला तो इधर उनके चाहने वाले आते रहे। घर के बाहर बजते ढोल नगाड़े भी बजे। पत्रकार भी खूब पहुंचे। इधर से ही चलता है सत्यार्थी जी के बचपन बचाओ आंदोलन का दफ्तर। कालका जी के निवासी डा. निखिल पाल कहते हैं कि सत्यार्थी बेहद निनम्र शख्स हैं। सब से प्रेम से मिलते-जुलते हैं।
मैं हूं कैलाश
कैलाश सत्यार्थी के घर के बाहर उनकी एक बड़ी सी तस्वीर लगी, जिस पर लिखा हुआ है, ‘मैं हूं कैलाश'। इस स्लोगन के बारे में उनके साथी कहते हैं कि हर एक बच्चा कैलाश सत्यार्थी है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं जब आप इन बच्चों से बात करेंगे तो आपको खुद ही पता चल जाएगा। इस बीच, अब कहने वाले तो यहां तक कह रहे हैं कि कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद इधर संपत्ति के दामों में तगड़ा उछाल आ जाएगा।
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications