जेएनयू के हॉस्टल में मृत मिला मणिपुर का छात्र
हॉस्टल में मृत मिला छात्र राजा।
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में मणिपुर के एक छात्र को हॉस्टल में मृत पाया गया है। मणिपुर के जेआर फिलेमन राजा को ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में राजा को साथी छात्रों ने मृत अवस्था में पाया।

राजा को मृत देख छात्रों ने इसकी जानकारी हॉस्टल वार्डन और दूसरे लोगों को दी। मौत किस वजह से हुई इसको लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
बताया जा रहा है कि राजा अपने हॉस्टल के कमरे में अकेला था। जब देर शाम दूसरे छात्र उसके कमरे मे गए तो उसको देखकर अनहोनी का आंशका हुई। मामला मंगलवार देर शाम का है।
तीन दिन से राजा को देखा नहीं गया था, उसके कमरे से बदबू आई तो छात्रों ने दरवाजा खोला। जिसके बाद अंदर राजा को मृत पाया। राजा पीएचडी के छात्र थे।
Student JR Philemon Raja from Manipur found dead in Brahmaputra Hostel (JNU) by other students.
— ANI (@ANI_news) October 25, 2016
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय पिछले काफी समय से पढ़ाई से इतर दूसरे कारणों से चर्चाओं में है। एक हफ्ते से ज्यादा समय से यूनिवर्सिटी का छाक्ष नजीब लापता है। जिसकी बरामदगी को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications