दिल्ली में राजनीतिक ड्रामा: 'आप' आज पेश नहीं करेगी जनलोकपाल बिल

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्रीय विधि मंत्रालय की केंद्र सरकार की मंजूरी को अनिवार्य बताने वाली राय देने के बावजूद आत दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक केंद्र की मंजूरी लिये बिना पेश करने वाली थी। इससे पहले सरकार के सूत्रों ने बताया था कि सदन में आज जनलोकपाल विधेयक पेश किया जाएगा और इसको पेश करने पर कोई पुनर्विचार नहीं होगा, इसके बावजूद कि कानून मंत्रालय ने राय दी है कि केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी है।
इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि यदि सदन में जनलोकपाल बिल पास करने की इजाजत नहीं मिली तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे देंगे। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए मैं मुख्यमंत्री का पद सौ बार छोड़ने के लिए तैयार हूं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि वह स्वराज के लिए और शासन की बागडोर सीधे जनता के हाथों में देने के लिए हजार बार मुख्यमंत्री की कुर्सी कुर्बान करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा है, "यह हमारी आजादी की दूसरी लड़ाई है।"












Click it and Unblock the Notifications