पार्टी से दूर हुए जयराम ने कहा, मीडिया ने बयान को गलत ढ़ंग से किया पेश

रमेश ने इसके लिए मीडिया के जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया था, मीडिया ने इसे तोड़मरोड़ कर पेश किया है। मुज्जफरनगर दंगों के संबंध में बयान देने के लिए राहुल गांधी को मुस्लिम समुदाय से माफी मांगने को लेकर बात कहने वाले रमेश ने साफ कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा। मीडिया ने उन की बातों को गलत ढ़ंग से पेश किया है।
रमेश ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है और चैनलों ने इसे टिवस्ट किया था। जयराम रमेश के बायन से नाराज पार्टी ने भी इसे उन का निजी बयान बताते हुए उनसे दूरी बना ली है। ऐसे में अलग-थलग पड़े जयराम का सारा गुस्सा मीडिया पर फूटा।












Click it and Unblock the Notifications