नरक देखना है तो आपका स्वागत है ईस्ट दिल्ली में
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अगर आपको गंदगी और बदबू को देखना और महसूस करना है तो आपका ईस्ट दिल्ली में स्वागत है। इन दिनों यहां पर यकीन मानिए चारों तरफ कूड़ा-करकट फैला हुआ है।
हर तरफ बदबू से सांस लेना बेहद कठिन हो रहा है। इस गंदगी को फैलाने के काम को अंजाम दे रहे हैं दिल्ली नगर निगर के मुलाजिम। उनका कहना है कि वे ईस्ट दिल्ली में गंदगी सड़कों से लेकर चौराहों और बाजारों में इसलिए फैला रहे हैं ताकि जनता को पता चल सके कि उनके साथ क्या हो रहा है।
सैलरी नहीं
दरअसल ईस्ट दिल्ली नगर निगम के मुलाजिमों को बीते तीन महीने से सैलरी नहीं मिल रही है। सैलरी जिन लोगों को नहीं मिल रही है, उनमें निगम के डाक्टर,टीचर और दूसरे मुलाजिम भी हैं।
सबसे नाराज
निगम के कर्मी केन्द्र सरकार से लेकर दिल्ली सरकार तक नाराज है। निगम के एक सफाई कर्मी कालीचरण ने कहा कि किसी को उनकी फिक्र नहीं। उनके पास घर का राशन लेने के लिए भी अब पैसे नहीं हैं।
इस बीच, ईस्ट दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता कहते हैं कि दिल्ली को मूर्तियों के लिए पैसा बिजली देने का पैसा नहीं है, पानी देने का पैसा नहीं है, मरते किसानों को मुआवजा देने का या क़र्ज़ माफ़ी का पैसा नहीं है लेकिन पटेल और शिवजी की मूर्ति के लिए और विदेश में डींग हांकने के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
दिल्ली को स्मार्ट सिटी बनाने वाले थे। स्वतंत्र राज्य का दर्ज़ा भी देने वाले थे। लेकिन क्या करेंगे राजनीति भी तो करनी है। आखिर नेक्स्ट चुनाव के लिए मुद्दा भी तो चाहिए।
शोचनीय हालात
आईपी एक्सटेंशन, प्रीत विहार, मयूर विहार जैसे एलिट इलाकों से लेकर खिचड़ीपुर, शाहदरा, नवीन शाहदरा, लक्ष्मी नगर में हालात ईस्ट दिल्ली नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण बेहद शोचनीय हो चुके हैं। सबसे दुखद पक्ष ये है कि हड़ताल खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications