किरण बेदी और वी के सिंह से पार्टी में आने का आग्रह करे भाजपा: सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी

Invite Kiran Bedi, Gen Singh to join BJP, tweets Subramanian Swamy
नई दिल्‍ली। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता सुब्रहमण्‍यम स्‍वामी का कहना है कि पार्टी, किरण बेदी और वी के सिंह को साथ आने के लिए आमंत्रित करे। गौर हो अब किरण बेदी खुलकर भाजपा के समर्थन में आ गयी हैं। उन्‍होने आज ट्वीट कर कहा कि 'एक स्‍थायी, मजबूत और सशक्‍त नेतृत्‍व के लिए मेरा वोट नरेंद्र मोदी को ही जाएगा। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि बेदी और सिंह समाज सेवी अन्‍ना हजारे की करीबी हैं। बेदी ने भाजपा का समर्थन तो किया लेकिन पार्टी में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया।

किरण बेदी ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अरविंद केजरीवाल की 'ओथ सेरेमनी' में भी शामिल होने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल, अन्‍ना के पूर्व सहयोगी थे लेकिन राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद वह अन्‍ना से अलग हो गये। बेदी ने इसके पहले मोदी की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया था कि 'एक खास आदमी तभी खास होता है, जब वह बिना किसी फल की उम्‍मीद किये आम आदमी की सेवा करता है।

वहीं वी के सिंह भाजपा में शामिल होते हैं या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं है, हालांकि सिंह मोदी के साथ मंच शेयर कर चुके हैं। जिसके बाद सिंह और अन्‍ना के बीच दूरियां बढ़ गयी थी।

किरण बेदी के समर्थन के बाद भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का एक और मौका मिल गया है। कल ही प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन में बोलते हुए मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया था कि 'अब अच्‍छे दिन आने ही वाले हैं। उनका इशारा था कि 2014 में भाजपा केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब रहेगी और देश को विकास की तरफ ले जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+