Interview: महिलाओं ने रखी आम आदमी पार्टी की नींव: बंदना कुमारी

फोन पर हमारे संवाददाता बवीता झा से बातचीत के दौरान बंदना ने बताया कि पार्टी को महिला मोर्चा की जरुरत महसूस होने लगी थी। महिलाओं को संगठित करने के लिए पार्टी ने महिला मोर्चा का गठन किया है। बंदना अपने सामने सबसे बड़ी चुनौती के तौर पर महिला अपराध को मानती है। महिला मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने महिलाओं को राजनीति से जोड़ने और संगठित करने का प्लान तैयार कर लिया है।
बदंना पार्टी में महिलाओं की यूनिट तैयार कर रही हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेगी। वो महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के पक्षधर हैं। आम आदमी पार्टी में महिलाओं की उपेक्षा के सवाल पर बंदना ने कहा कि ऐसा नहीं है। पार्टी में महिलाओं का सम्मान है और उन्हें उचित मौका भी मिलता है।
बंदना ने महिला मोर्चा का परभार संभाल लिया है। वो कहती है कि उनका मुख्य फोकस फिलहाल दिल्ली है। वो पहले दिल्ली में महिलाओं को संगठित करने का काम करेगी फिर धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ाते हुए दूरसे राज्यों की ओर बढ़ेगी। बंदना कहती है कि महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की नींव रखी हैं। दिल्ली में महंगाई, बिजली-पानी की समस्या से सबसे ज्यादा महिलाओं को जूझना पड़ता है। इसी आंदोलन से आप का जन्म हुआ। आप के आंदोलन में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
कौन हैं बंदना कुमार
बंदना गरीब महिलाओं के अधिकारों और घरेलू हिंसा से बचाने के लिए संघर्षरत हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही संस्था नई पहल की संयोजक भी हैं। बंदना इस संस्था के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य करती है।
वंदना जनलोकपाल आंदोलन और उसके बाद के सभी आंदोलनों में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट के तौर पर जीतने वाली बंदना कुमारी के लिए विधानसभा चुनावों में जीत बेहद मायने रखती है। बंदना कुमारी मूलरुप से बिहार के मुज़फ्फरपुर के पारू की रहनेवाली है। बंदना ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।












Click it and Unblock the Notifications