लैंडिंग के वक्त विमान में लगी आग, सभी 147 यात्री सुरक्षित पर कुछ को मामूली चोट
नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक भयानक हादसा होते-होते बच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान में आग लग गई। हलांकि अच्छी खबर ये है कि इस विमान हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

मुंबई से दिल्लीि आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक प्लेनन में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त आग लग गई। एयरपोर्ट अधिकारियों की मुस्तैदी की वजह से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लियागया। हलांकि यात्रियों को बाहर निकाले जाने के दौरान कुछ को मामूली चोटें लगने की खबर है।
खबर लिखे जाने तक ये पता नहीं पाया कि कितने यात्री घायल हुए है। घायलों को करीब के अस्पलताल में ले जाया गया है। घटना एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 डी पर हुई। विमान में आग लगने की खबर सबसे पहले एयर ट्राफिक कंट्रोल को पता चली। यात्रियों को इमरजेंसी गेट के जरिमए विमान से बाहर निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications