दिल्ली पुलिस का खुलासा, फेसबुक के जरिए आतंक की प्लानिंग करता है IM

नयी दिल्ली। आंतकवादी अलग-अलग जरिए से देश में आतंक फैलाते है। आतंकवादी संगठन लोगों में खौफ पैदा करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। उनका सारा काम प्लानिंग के जरिए होता है। दिल्ली पुलिस के ताजा खुलासे के मुताबिक आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन अपने आतंक की प्लानिग सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए करता है। इन सोशल साइट्स में फेसबुक के साथ-साथ कुछ ईमेल सर्विस वालों की चैट फसलिटी भी है।

 indian mujahideen

दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी कोर्ट को दी है और कहा है आईएम का फाउंडर रियाज भटकल भी सोशल नेटवर्किंग के जरिए अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहा है। मोबाइल-कम-कंप्यूटर ऐप्लिकेशन आईएम निम्बज आतंकियों की पहली पसंद है। वे इसका प्रयोग फ्री कॉलिंग, फ्री मेसेजिंग के लिए करते हैं।

दिल्ली पुलिस ने आईएम के छह संदिग्धों के खिलाफ सप्लिमेंटरी चार्जशीट दाखिल की है। इन संदिग्धों को हथियारों की गैर कानूनी फैक्ट्री लगाने के आरोप में दबोचा गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से भारी मात्रा में हथियार और असला बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक ये सभी संदिग्ध ईमेल और चैट मैसेंजर्स के जरिए भगौड़े भटकल के साथ कम्यूनिकेट करते हैं। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आरोपियों ने निम्बज, याहू, पैलटॉक, जीमेल और फेसबुक के कई सारे आईडीज़ का खुलासा किया है।

आईएम से जुड़े ये आंतकी आपस में चैट के जरिए मेसेज भेजते हैं और इसी आइडिया के जरिए दूसरों को जोड़ते थे। पुलिस ने यह भी दावा किया कि ये लोग अक्सर प्रॉक्सी आईपी का प्रयोग करते हैं। अपनी एक्चुअल लोकेशन्स को छुपाए रखने के लिए वे अपने सिस्टम्स पर प्रॉक्सी सॉफ्टवेयर अपलोड कर लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+