इंडिया टूडे एग्जिट पोल: दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बन सकती है AAP की सरकार, भाजपा की करारी हार
नई दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। शाम 5 बजे तक के जो आंकड़े आये है वो रिकॉर्डतोड़ हैं। शाम 5 बजे तक 64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इंडिया टूडे सिसेरो एग्जिट पोल के मुताबिक लोकसभा चुनाव के साथ ही जीत के रथ पर सवार बीजेपी को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल रौंदते नज़र आ रहे हैं। एग्जिट पोल का जो पहला रुझान आया है उसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है।

एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी बहुमत से सरकार बनाती हुए दिख रही है। रुझान के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 35 से 39 सीट मिल रहे हैं जबकि बीजेपी को 23 से 29 सीट मिलने का अनुमान है। सबसे शर्मनाक आंकड़े कांग्रेस के हैं। कांग्रेस को मात्र 0 से 2 सीट मिलने के अनुमान हैं। उल्लेखनीय है कि 2013 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 32 सीटें मिली थी और आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिलीं थी।
दिल्ली को महज 49 दिनों में छोड़कर जाने के बाद भी केजरीवाल ने बड़ा बाउंस बैक मारा है और इस बार 11 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। कांग्रेस को पिछली बार भी काफी कम 8 सीटें आई थीं, लेकिन इस बार उसे महज़ 0 से 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications