सीमा पर शांति ही होगी चीन के साथ समझौते की गारंटी: पीएम

manmohan singh
नयी दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर चीन की ओर से लागातर हो रही दखलअंजादी के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दोनों देशों के बीच सीमा संबंधों को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किया। मनमोहन सिंह और उनके चीनी समकक्ष ली केकियांग ने सीमा पर शांति स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के साथ ही सीमा पार नदियों और जल बंटवारे के प्रबंधन से संबंधित समझौते को भी स्वीकृति दी गई। हलांकि इस समझौते में वीजा का कोई मुद्दा जुड़ा नहीं है।

चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बार्डर मसले पर दोनों देशों के टॉप लीडर्स के कमिटमेंट की सराहना की है। समझौते के साथ ही मनमोहन सिंह ने साफ-साफ कहा कि सीमा विवाद के हल होने तक सीमा पर शांति बनाए रखने की पहल ही इस समझौते की गारंटी होगी। हलांकि उन्होंने माना की भारत और चीन के बीच सीमा विवाद जटिल और संवेदनशील है। इस समस्या का हल ढ़ूढ़ने के लिए दोनों देशों ने मिलकर स्पेशल रिप्रजेंटेटिव मैकेनिज्म का गठन किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा रक्षा सहयोग समझौता सीमा पर शांति स्थापित करने की मौजूदा प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। भारत ने चीन के साथ सीमा सुरक्षा सहयोग समझौते पर दस्तखत किए हैं। चीन के दौरे पर गए प्रधानमंत्री और वहां के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने समझौते पर दस्तखत किए। हालांकि वीजा को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। दरअसल, भारत स्टेपल्ड वीज़ा पर लगातार चीन से ऐतराज जताता रहा है। ये मुद्दा उस वक्त और गरमा गया जब हाल ही में अरुणाचल की दो एथलीटों को चीन ने स्टेपल्ड वीजा दिया तो भारत ने वीजा समझौते से हाथ खींच लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+