दिल्ली में चुनाव के मूड में नहीं 'आप', कांग्रेस की बैसाखी से फिर बनेगी सरकार

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक बार फिर से चुनावों के लिए तैयार नीं हैं। दोनों ही पार्टियां जानती है कि अगर वो दिल्ली में विधानसभा चुनावों में जाती है तो उनकी हार निश्चित है। ऐसे में अपनी किरकिरी से बचने के लिए दोनों ने बीच का रास्ता निकलना ही बेहतर समझा हैं।

कांग्रेस और आप दिल्ली में विधानसभा चुनाव के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सरकार बनाने की संभावनाओं को लेकर बैन चैनल चर्चा जारी है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में कांग्रेस के विधायकों ने आप के एक सीनियर नेता से मुलाकात की, जिसने विधायकों को अपने पार्टी नेतृत्व पर आप सरकार को समर्थन देने के लिए दबाव बनाने को कहा। कहने के मतलब कि दोनों ही पार्टियों के बीच बैकडोर से बातचीत शुरु हो गई हैं।

ऐसे में माना जा रहा है जल्द ही आम आदमी पार्टी कांग्रेस की मदद से दिल्ली में सरकार बनाने का दावा एक बार फिर से पेश कर सकती हैं। अखबार के दावे के मुताबिक दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के कब्जे ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को नजदीक ला दिया हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विधायकों ने स्वीकार किया है कि वे फिर से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। दरअसल वो जानते है कि अगर चुनाव फिर से हुए तो उनकी बची-खुची साख भी खत्म हो जाएगी। कांग्रेस का भी हीं हाल है। कांग्रेस और आप के नेताओं से अनौपचारिक चर्चा जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+