सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी, 4.50 रु /किलो महंगी

सीएनजी की कीमत में वृद्धि के चलते यातायात एवं संबंधित सेवाएं भी महंगी हो जाएंगी।राष्ट्रीय राजधानी में अधिकांश सार्वजनिक यातायात वाहनों एवं अन्य वाणिज्यिक एवं निजी वाहनों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले सीएनजी की कीमतों में 4.50 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि होगी। यह वृद्धि लगभग 10 फीसदी है।
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की मध्यरात्रि के बाद से सीएनजी की कीमत 45.60 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 50.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा जारी एक वक्तव्य के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतें बढ़कर 56.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएंगी। राष्ट्रीय राजधानी की अपेक्षा यहां सीएनजी की कीमतों में यह अंतर राज्य द्वारा लगाए गए करों के कारण है।
दिल्लीवासियों को अब पीएनजी 29.5 रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) की दर से आपूर्ति की जाएगी। यह दर प्रति दो महीने 30 एससीएम पीएनजी की खपत सीमा के भीतर लागू होगा। 30 एससीएम से अधिक खपत होने पर पीएनजी की कीमत मौजूदा 45.24 रुपये प्रति एससीएम से बढ़ाकर 52 रुपये प्रति एससीएम की दर से वसूली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications