New Year 2023 पर हाथियों से सीखें ये 5 Lessons, Supriya Sahu IAS ने शेयर की इंटरेस्टिंग पोस्ट
IAS Supriya Sahu इस समय तमिलनाडु कैडर में अपर मुख्य सचिव पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं वन के पद पर कार्यरत हैं। आईएएस सुप्रिया साहू के Tweet पर Parveen Kaswan IFS ने भी शानदार कमेंट किया है।
नववर्ष 2023 आने वाला है। साल 2022 की विदाई के चंद दिन शेष हैं। नए साल पर हर कोई नया संकल्प (New Year Resolution) लेता है और उसे पूरा करने के लिए सालभर कोशिश भी करता है। साथ ही बीता हुए साल से हम कुछ सबक भी सीखते हैं। कुछ इसी तरह की पोस्ट आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने की है।

New Years Lessons
भारतीय प्रशासनिक सेवा में तमिलनाडु कैडर की आईएएस सुप्रिया साहू ने सोशल मीडिया पर वाइल्ड का वीडियो शेयर कर हाथियों से New Years Lessons सीखने को कहा है। आईएएस साहू ने हाथियों के पांच सबक भी शेयर किए हैं, जिन पर फेमस आईएफएस अधिकारी प्रवीण कस्वां ने कमेंट करते हुए छठा सबक जोड़ा है।
Recommended Video

हाथियों से सीखें ये पांच सबक
1. भारी वजन लेकिन वजन इधर-उधर न फेंके।
2. बुद्धिमान लेकिन दिखावा नहीं।
3. शक्तिशाली लेकिन उत्तेजित होने तक संयमित।
4. कीचड़ में लोटना, देर तक नहाना।
5. दिल खोलकर खाएं लेकिन लंबी सैर करें।

कौन हैं आईएएस सुप्रिया साहू?
सुप्रिया साहू सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। 27 जुलाई 1968 को तमिलनाडु में इनका जन्मा हुआ। आईएएस अधिकारी मुरूगनंदम से शाद की। सुप्रिया साहू ने लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की। फिर यूपीएससी की तैयारियों में जुट गईं। साल 1991 बैच की तमिलनाडु कैडर में आईएएस बनीं। वर्ष 2016 के फरवरी में सुप्रिया साहू को भारत की सबसे बड़ी पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग एजेंसी प्रसार भारती का डायरेक्टर नियुक्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications