Shailesh Yadav IAS : पश्चिम त्रिपुरा DM से पहले इंडियन आर्मी में थे डॉक्टर, ड्रग्स लेने पर निकाले गए
नई दिल्ली, 29 अप्रैल। उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा के आईएएस डॉ. शैलेश कुमार यादव सुर्खियों में हैं। ये इस समय पश्चिम त्रिपुरा के जिला कलेक्टर (Tripura DM) पद पर कार्यरत हैं। दो दिन पहले यहां के एक मैरिज गार्डन में आयोजित शादी समारोह में एनवक्त पर पहुंचकर आईएएस शैलेश यादव ने जिस ढंग से कोविड-19 की गाइड की पालना करवाई उसके बाद से ट्रोल हो रहे हैं।
Recommended Video

दूल्हे व पंडित के साथ अभद्र व्यवहार
कार्रवाई के दौरान पश्चिम त्रिपुरा डीएम ने मैरिज हॉल में घुसकर पंडित पर हाथ उठाया। दूल्हे के साथ धक्का-मुक्की की और पुलिसकर्मियों पर भी रौब झाड़ा। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई अफसरों, राजनेताओं तक ने आईएएस शैलेश कुमार यादव को ट्रोल किया है। इनकी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एडवोकेट ने निकाली 15 साल पुरानी कुंडली
अब आईएएस शैलेश कुमार यादव को नया खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि आईएएस बनने से पहले भारतीय सेना में डॉक्टर पद थे और वहां ड्रग्स का सेवन करने के कारण इन्हें निकाल दिया गया था।
ट्विटर प्रशांत पटेल उमराव, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट के नाम से बने हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि 'शैलेश यादव की 15 साल पुरानी सारी कुंडली मिल गयी है।
इसे ड्रग्स लेने पर सेना से निकाला गया था। यूपी वाले यादव परिवार का करीबी है। मानसिक रूप से अस्थिर है और किसी ब्राह्मण को देखते ही आपा खो बैठता है। पहले भी ये ब्राह्मणों पर हमला कर चुका है। यह सभ्य समाज में रहने लायक नहीं है।'

पांच विधायकों ने की थी निलंबन की मांग
आईएएस शैलेश यादव का वीडियो सामने आने के बाद त्रिपुरा के पांच विधायकों ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इनके निलंबन की मांग की है। पत्र लिखने वालों में विधायक आशीष कुमार साहा, डीबा चंद्र हरंगखवल, रामप्रसाद पॉल, आशीष दास व सुशांत चौधरी शामिल है।

शैलेश कुमार यादव निलंबित हुए या नहीं?
मैरिज गार्डन में अभद्र व्यवहार करने के बाद से ट्रोल हो रहे पश्चिम त्रिपुरा के डीएम आईएएस शैलेश कुमार यादव के निलंबन को लेकर अभी संशय बना हुआ है। पांच विधायकों ने उनके निलबंन की मांग की है। सोशल मीडिया में उनको निलंबित कर दिए जाने की सूचनाएं पोस्ट हो रही हैं जबकि पश्चिम त्रिपुरा डीएम कार्यालय ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। वन इंडिया से बातचीत में डीएम यादव के पीए ने बताया कि निलंबन को लेकर अभी उनके पास कोई सूचना नहीं है।

आईएएस शैलेश यादव की बायोग्राफी
बता दें कि आईएएस शैलेश कुमार यादव उत्तरप्रदेश के अम्बेडकर नगर के रहने वाले हैं। अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की है। 2013 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। पश्चिम त्रिपुरा जिले के डीएम के साथ-साथ इनके पास अगरतला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ का भी कार्यभार है। इससे पहले अगरतला नगर निगम के आयुक्त रह चुके हैं। पश्चिम त्रिपुरा डीएम पर इनकी पोस्टिंग को सालभर भी नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications