Pujya Priyadarshini: बार-बार असफल होने पर छोड़ दिया था UPSC करने का फैसला, लेकिन एक सलाह ने...

Pujya Priyadarshini: बार-बार असफल होने पर छोड़ दिया था UPSC करने का फैसला, लेकिन एक सलाह ने...

नई दिल्ली, 11 जुलाई: सफलता पाना आसान नहीं होता, मार्ग में कई रुकावटें बाधा बनकर सामने आती हैं। ऐसी ही एक कहानी है पूज्य प्रियदर्शिनी की। पूज्य प्रियदर्शिनी ने तीन बार असफल होने पर यूपीएससी छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन अपने परिवार के समर्थन (स्पोर्ट) से, पूज्य प्रियदर्शिनी चौथा बार प्रयास किया। इस बार उनकी मेहनत और लगन रंग लाई और उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा कर लिया।

कौन है पूज्य प्रियदर्शिनी

कौन है पूज्य प्रियदर्शिनी

पूज्य प्रियदर्शिनी ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी.कॉम किया। बी.कॉम करने के बाद न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद पूज्य ने करीब दो साल तक एक कंपनी में काम किया। इस बीच उसने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। बता दें कि उसने ग्रेजुएशन के अंतिम साल में यानी साल 2013 में ही उन्होंने पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी। इस समय जिस स्तर की तैयारी की आवश्यकता थी, वह पूज्य नहीं कर पायी थी। इसके बाद उन्होंने गैप लिया।

2016 में किया दूसरा प्रयास, लेकिन...

2016 में किया दूसरा प्रयास, लेकिन...

पूज्य प्रियदर्शिनी ने अपना दूसरा प्रयास 2016 में किया था। इस बार वह इंटरव्यू कर पहुंची, लेकिन उसका नाम अंतिम सूची में नहीं आया। उसने निराश होने के बजाय फिर से कोशिश करने का मन बना लिया। 2017 में प्री-परीक्षा में सफल होने और फिर भी असफल होने के इतने करीब आने के बाद निराशा छा गई। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी के लिए प्रयास करना बंद करने का फैसल किया।

परिवार ने किया समर्थन

परिवार ने किया समर्थन

हालांकि, इस कठिन समय के दौरान, पूज्य के परिवार ने उनका समर्थन (सपोर्ट) किया। पूज्य के परिवार ने उन्हें एक और प्रयास करने के लिए राजी किया। इस बार उनकी किस्मत ने साथ दिया और उन्होंने आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया। पूज्य अपने तीसरे प्रयास के बाद घनघोर निराश तो थी पर जल्दी ही उन्होंने अपने अंदर के साहस को बटोरा और मैदान छोड़कर जाने का ख्याल दिल से निकाल दिया। पूज्य के माता-पिता दोनों सिविल सर्वेंट हैं, शायद इसी वजह से पूज्य हमेशा से इस क्षेत्र में जाना चाहती थी।

अन्य कैंडिडेट्स को पूज्य प्रियदर्शनी की सलाह

अन्य कैंडिडेट्स को पूज्य प्रियदर्शनी की सलाह

यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को पूज्य प्रियदर्शिनी धैर्य के साथ लगातार मेहनत करने की सलाह देती हैं। उनका मानना है कि आप बेहतर तैयारी के साथ इस परीक्षा में शामिल हों। अगर आप इसमें असफल भी होते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी गलतियों को सुधारें और दोबारा प्रयास करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+