वायुसेना प्रमुख बोले, हम हर चुनौती से निपट लेंगे
नई दिल्ली। भारतीय एयरफोर्स प्रमुख चीफ मार्शल अरूप राहा ने भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हम किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच 29 सितंबर को तारीख भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद तनाव है। इस स्ट्राइक के बारे में डीजीएमओ रणबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रैंस में जानकारी दी थी। भारतीय सेना के तीनों अंगो के प्रमुखों ने इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा था। अब वायुसेना प्रमुख ने इस पर अपनी बात रखी है।
सर्जिकल स्ट्राइक पर नहीं दिया जवाब
भारतीय एयरफोर्स के चीफ मार्शल अरूप राहा ने कहा है कि सेना पूरी तरह तैयार है। उन्होंने माना कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर तनाव बढ़ा है। राहा ने कहा कि यह महज एक इत्तेफाक है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स की हाई मार्क एक्सरसाइज उस वक्त हो रही है जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव है।
अरुप राहा ने 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे से पहले आज प्रेस कॉन्फ्रैंस की। एयरचीफ मार्शल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कुछ नहीं कहा लेकिन सेना की खूब तारीफ की।
सर्जिकल स्ट्राइक पर एयरचीफ मार्शल ने कहा कि ये संवेदनशील मामला है और अभी हालात में तनाव है, ऐसे में मुझे कुछ नहीं कहना है। भारतीय वायुसेना के बारे में उन्होंने कहा कि वायुसेना किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications