इस खबर को पढ़कर आप करेंगे दिल्ली पुलिस की तारिफ
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस गलत कारणों की वजह से तो कई बार सुर्खियों में रही है, लेकिन इस बार जो काम उनसे किया है उसे पढ़कर आप उसकी तारिफ करते नहीं थकेंगे। जी हां दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों ने ऐसा काम किया, जिसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए।

दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन की वजह से बच्ची का सुरक्षित जन्म हो पाया। दरअसल मध्य दिल्ली के शांति वन इलाके में देर रात एक महिला ने दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन की पिछली सीट पर एक बच्ची को जन्म दिया। देर रात करीब 3 बजे महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो मजदूर पति ने पुलिस से मदद मांगी।
पुलिस ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और पीसीआर वैन से महिला को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही बच्ची का जन्म हो गया। बाद में महिला और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है और दोनों स्वस्थ्य हैं। इस सूचना के बाद आलाधिकारियों ने गश्ती वाहन के कर्मचारियों को प्रोत्साहन करने का वादा किया है ताकि दूसरे पुलिसकर्मी भी लोगों की मदद के लिए आगे आएं।












Click it and Unblock the Notifications