सर्दियां आते ही स्वाइन फ्लू-एच1एन1 को लेकर अस्पताल अलर्ट
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में एच1एन1 इंफ्लूएंजा के मामले सामान्यत: बढ़ जाते है। लिहाजा दिल्ली के अस्पतालों में इससे निपटने की खास तैयारियां की गई हैं। बिस्तरों और वेंटीलेटर्स की संख्या बढ़ायी गई है। दवाइयों, परीक्षण किट्स और चिकित्सा उपकरण तैयार कर लिये गये हैं और एच1एन1 इंफ्लूएंजा के मरीजों से निपटने के लिए स्पेशल यूनिट स्थापित कर दी गई हैं।
पढ़ें- स्वाइन फ्लू से बचने के उपाय

एच1एन1 इंफ्लूएंजा के मामलों से निपटने की विभिन्न अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने सफदरजंग अस्पताल और डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का दौरा किया।
तैयारियों से जुड़ी कुछ बातें-
- अस्पतालों में एच1एन1 के लिए निर्धारित बिस्तरों की संख्या में काफी वृद्धि की गई है।
यदि आवश्यकता पड़ी, तो और भी बिस्तर उपलब्ध कराने के लिये अस्पतालर तैयार हैं। - स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की एच1एन1 मरीजों के इलाज के दौरान सुरक्षा और बचाव सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन से उन्हें टीके लगाये जायेंगे।
- स्पेशल यूनिटों में बिस्तरों, चिकित्सा उपकरणों, दवाइयों, परीक्षण किट्स, व्यक्तिगत बचाव के लिए उपकरण और मास्क उपयुक्त मात्रा में रख लिये गये हैं।
दौरे पर पहुंचे नड्डा ने अस्पतालों के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौसमी इंफ्लूएंजा से पीडि़त प्रत्येक व्यक्ति के इलाज का प्रावधान सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मरीजों को उचित परामर्श दिया जाये और एक भी मरीज इलाज से वंचित न रहने पाये।
श्री नड्डा ने इस दौरान अस्पतालों की विभिन्न यूनिट्स का दौरा किया। उन्होंने एच1एन1 उपचार केन्द्र, आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, सफदरजंग अस्पताल के क्रिटिकल यूनिट और जैव चिकित्सकीय कचरा प्रबंधन केन्द्र तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड (एच1एन1), एच1एन1 जांच केन्द्र, फॉर्मेसी यूनिट का दौरा किया।
सफदरजंग अस्पताल और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षकों (एमएस) ने स्वास्थ्य मंत्री को अस्पतालों द्वारा हाल में की गई पहल तथा भावी विस्तार की योजनाओं की भी जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications