दिल्ली में नहीं लगेगा राष्ट्रपति शासन, बीजेपी बनाएगी सरकार!

गृह मंत्रालय के सूत्रों से यह पता चला है कि फिलहाल दिल्ली में राष्ट्रपति शासन नहीं लगेगा और सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाएगा। अगर वे सरकार बनाने से इन्कार करते हैं तो उसके बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी 'आप' सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सीटों पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में उपराज्यपाल अब भाजपा को सरका बनाने के लिए न्यौता देंगे, लेकिन सियासी जानकारों की मानें तो भाजपा के लिए बहुमत जुटाने के रास्ते में कई मुश्किलें हैं। वह एक निर्दलीय विधायक को तो अपने पाले में ला सकती है, लेकिन जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर जीते शोएब इकबाल शायद ही उसके साथ जाएं। ऐसे में उन्हें आम आदमी पार्टी के कम से कम 10 विधायकों को दल बदल कानून के तहत तोड़कर अपने पाले में करना होगा, तभी उन की सरकार बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications