दिल्ली में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 63 साल का बुजुर्ग सप्लाई करता था लड़कियां
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में एक हाई प्रोफइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। चौंकाने वाली बात ये है कि जिस्मफरोशी का ये रैकेट 63 साल का एक बुजुर्ग चलाता था। पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान पीएन सान्याल के रूप में हुई है। पुलिस ने सान्याल के घर से एक रशियन कॉलगर्ल को भी गिरफ्तार किया है जो इस रैकेट की अहम हिस्सा थी।

इस भंड़ाफोड़ के बाद से पुलिस स्तब्ध है। क्योंकि शराफत और सीनियर सिटिजन का चोला ओढ़ कर यह आरोपी दिल्ली में जिस्म का जाल फैला चुका था। वहीं पुलिस को आरोपी सान्याल के कांटेक्ट लिस्ट में कई बड़े नाम मिले हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग इलाके में आयकर विभाग ने 2 जुलाई को छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान बुजुर्ग पीएन सान्याल के घर से रशियन मूल की महिला मिली। जांच में पता चला कि बुजुर्ग लड़कियों की सप्लाई करता था।
खुद को सांसद बताकर करता था धांधली
छानबीन में ये बात सामने आई है कि गिरफ्तार हुआ 63 साल का सान्याल खुद को सांसद बताकर कई सरकारी दफ्तरों में फोन करता था और अपने कई काम करवा लेता था। पुलिस को आरोपी के घर से कुछ सांसदों में फर्जी लेटर हेड मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि इसबात की भी जांच होगी कि आखिर लेटरहेड का उपयोग आरोपी ने किस-किस प्रकार से किया है।












Click it and Unblock the Notifications