हर्षवर्धन भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के दो दिन बाद भाजपा के विधायकों की यह पहली बैठक हुई है। इस बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन को अपना नेता चुना।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि सरकार बनाने के लिए पार्टी किसी भी तोड़-फोड़ या खरीद फरोख्त में शामिल नहीं होगी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 31 सीटें जीती हैं और उसकी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल को एक स्थान पर विजय मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications