ओपीनियन पोल: सत्ता से दूर हुई कांग्रेस, लेकिन झाड़ू के सहारे खिलेगा 'कमल'

delhi assembly election
नयी दिल्ली। दिल्ली का विधानसभा चुनाव चुनावी दंगल बन गया है। ताजा ओपेनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस का चौथी बार सत्ता की कुर्सी हासिल करने का सपना टूटता नजर आ रहा है तो वहीं अब तक दूसरे पायदान पर नजर आ रही बीजेपी कुर्सी की दौड़ में पहले नबंर पर नजर आ रही है। समाचार चैनल एबीपी न्यूज और नीलसन के ताजा सर्वे के मुताबिक बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली के वोटरों की पहली पसंद बन गए है। 34 फीसदी वोट के साथ हर्षवर्धन सीएम के तौर पर लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे है।

सर्वे के मुताबिक इस बार कांग्रेस को पछाड़कर दिल्ली में बहुमत से कमल खिलाने के आसार है, लेकिन बीजेपी के मंसूबों पर भी ग्रहण सा लगता नजर आ रहा है। 2008 के चुनाव में 24 सीटें जीतने वाली बीजेपी इस बार 32 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर तो उभर सकती है, लेकिन उसे सरकार बनाने लायक स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में उसका रंग भंग होता नजर आ रहा है।

चुनाव से ठीक पहले स्टिंग और आरोपों के बावजूद आम आदमी पार्टी 10 सीटे जीतती नजर आ रही है। ऐसे में बीजेपी को दिल्ली की सत्ता पाने के लिए आप का सहारा देना ही होगा। अगर बीजेपी चाहे तो भी निर्दलीय के सहारे सत्ता तक नहीं पहुंच पाएंगी, क्योंकि सर्वे के मुताबिक इस बार निर्दलीयों के खाते में सिर्फ 3 सीटें आई है। ऐसे में दिल्ली में कमल खिलाने के लिए डॉ. हर्षवर्धन को न चाहते हुए भी आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की मनुहार करनी ही पड़ेगी।

सर्वे के मुताबिक दिल्ली के इन क्षेत्रों में आप कांग्रेस और बीजेपी पर झाड़ू फेर सकती है। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूर्वी दिल्ली जोन की 3 सीटों पर कब्जा कर सकती है। जबकि उत्तरी दिल्ली जोन में मतदाता झाड़ू थामने के मूड में फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी पुरानी दिल्ली जोन से 1 सीट निकाल सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी साउथ दिल्ली जोन से 2 सीटें जीतकर झाड़ू लहरा सकती है। अगर बात करे वेस्ट दिल्ली की तो आम आदमी पार्टी वेस्ट दिल्ली जोन से 3 सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल कर सकती है। ऐसे में बीजेपी के लिए बिना आम आदमी पार्टी के सहारे के सरकार बनाना नामुमकिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+