संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के पूर्व प्रतिनिधि ने थामा भाजपा का हाथ

Hardeep Singh Puri joins BJP
नई दिल्‍ली। संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि रहे हरदीप सिंह पुरी भाजपा में श‍ामिल हो गये हैं। इसके साथ ही पूर्व नौकरशाहों के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसके पहले पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह, पूर्व पेट्रोलियम सचिव आरएस पांडेय और रेलवे के वरिष्‍ठ अधिकारी रहे धर्म सिंह भी भाजपा में आ चुके हैं।

हरदीप सिंह पुरी भारतीय विदेश सेवा के 1974 बैच के अधिकारी हैं। उन्‍होने लगभग चार दशकों तक विदेश और रक्षा मंत्रालय के विभिन्‍न पदों पर काम किया। लंदन, जेनेवा और ब्रासीलिया के भारतीय दूतावास में भी सेवाएं देने के अलावा वह आतंकवाद निरोधक समिति के अध्‍यक्ष रहे। उन्‍होने उम्‍मीद जताई की विदेश और सुरक्षा नीति पर बेहतर काम करने में भाजपा सक्षम है उन्‍होने यूपीए की विदेश और सुरक्षा नीतियों की निंदा की है।

पुरी का कहना है कि इस समय देश में मोदी के नाम की हवा चल रही है। वो ही देश को एक मजबूत नेतृत्‍व दे सकते हैं। उन्‍होने कहा कि भाजपा का हिस्‍सा बनने पर उन्‍हें खुशी हो रही है और पार्टी जो भी जिम्‍मेदारी उन्‍हें देगी, वह उसके लिए तैयार हैं। इस मौके पर पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह का कहना है कि भाजपा को पुरी के विदेश, सुरक्षा और व्‍यापार नीति से जुड़े अनुभवों का लाभ मिलेगा। पुरी का भाजपा में शामिल होना 'मोदी इफेक्‍ट' माना जा रहा है।

13 दिसंबर को पूर्व गृहसचिव आरके सिंह ने भाजपा ज्‍वाइन की। खास बात यह है कि दो दशक पहले गृह सचिव रहते हुए उन्‍होने लाल कृष्‍ण आडवाणी को गिरफ्तार किया था। जिस पर उनका कहना है कि उन्‍होने तब अपना कर्तव्‍य पूरा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+