दिल्ली को सोलर सिटी बनाएगी आप, सोलर एनर्जी इस्तेमाल होगा अनिवार्य
नयी दिल्ली। दिल्ली में बिजली संकट से उबरने से उबरने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वो दिल्ली को सोलर सिटी बनाकर रखेंगे। सोमवार को दिल्ली सरकार ने राजधानी के लिए सौर नीति को मंजूरी दे दी। इस नीति के अनुसार साल 2020 तक दिल्ली को सोलर सिटी बना दिया जाएगा।

इस योजना के मुताबिक साल 2020 तक दिल्ली में 1 गिगावाट क्षमता तक की सौर ऊर्जा स्थापित की जाएगी। जिसे अगले पांच सालों में दोगुना कर दिया जाएगा। इस बैठक में सीएम केजरीवाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य दिल्ली को सोलर सिटी बनाना है। सोलर सिटी बनाना आम आदमी पार्टी की 70 प्वाईंट के एजेंडा में से एक है।
उन्होंने कहा कि इससे न केवल बिजली से लोड कम होगा, बल्कि दिल्ली को स्वच्छ और शुद्ध बनाने में भी मदद मिलेगी। उन्होने कहा कि इस नीति के तहत सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों पर सौर प्रणाली लगाना अनिवार्य होगा। इसके अनुसार 200 किलो वाट तक की सौर प्रणाली को इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की ओर से जारी सर्टिफीकेशन से बाहर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications