दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: दिग्‍गजों को चुनौती देते ग्‍लैमरस चेहरे

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली का माहौल गर्म है क्‍योंकि विधानसभा चुनाव के लिये होने वाले मतदान में अब बस एक रात का समय बचा हुआ है। दिल्‍ली के इस हाई वोल्‍टेज दंगल में दिग्‍गजों को उनसे काफी कम उम्र के नये चेहरे चुनौती दे रहे हैं। कई विधानसभा सीटें तो ऐसी हैं जहां मैदान में उतरे ग्‍लैमरस चेहरे अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्‍कर दे रही हैं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने युवा और ग्‍लैमरस चेहरे चुनावी मैदान में उतारा है।

आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चप्‍पे-चप्‍पे में सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। चुनाव के मद्देनजर राज्य में अर्धसैनिक बलों एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग से तीन स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। बीएसएफ और सीआरपीएफ के 70 हजार जवानों की तैनाती दिल्ली में मतदान के लिए की गई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की कुल 400 कंपनियां भी तैनात की जाएंगी।

दिल्ली के चुनाव पर एक नजर डालते हुए आपको बता दें कि दिल्‍ली में मतदाताओं की कुल संख्‍या लगभग 1.20 करोड़ है जिसमें पुरुष मतदाता 66,11,362 लाख और महिला मतदाता 53,20,143 लाख है। दिल्‍ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं और कुल पोलिंग बूथ 11992 है। तो आईए अब उन चेहरों के बारे में बात करते हैं जिसने दिल्‍ली चुनाव को राजनीतिक हाई वोल्‍टेज के साथ ही साथ ग्‍लैमरस भी बना दिया है।

कांग्रेस प्रत्‍याशी रागिनी नायक

कांग्रेस प्रत्‍याशी रागिनी नायक

दिल्‍ली के जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रागिनी नायक डीयू की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वर्तमान में लक्ष्मीबाई कॉलेज में शिक्षक हैं। युवा ग्लैमरस चेहरा रागिनी नायक भाजपा से लगातर 4 बार विधायक रहे प्रोफेसर जगदीश मुखी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं है। जगदीश मुखी की उम्र जहां 70 साल है तो वहीं रागिनी की उम्र महज 31 साल है। देखना होगा कि वोटर ग्लैमरस और युवा चेहरा देखते हैं या अनुभव पर भरोसा करते हैं।

'आप' प्रत्‍याशी साजिया इल्मी

'आप' प्रत्‍याशी साजिया इल्मी

लंबे समय तक स्‍टार न्‍यूज में एंकर रही साजिया इल्‍मी मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी की तरफ से आरके पुरम से प्रत्‍याशी हैं। साजिया दिल्‍ली चुनाव में किस्‍मत आजमा रहे सभी प्रत्‍याशियों में सबसे अमीर हैं। साजिया के पति के पास लगभग 32 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। 2011 के अन्ना आंदोलन की हिस्सा रहीं साजिया की राजनीति कितनी बुलंद होगी यह तो परिणामों के बाद पता चलेगा।

कांग्रेस प्रत्‍याशी और डूसू की पूर्व अध्यक्ष अमृता धवन

कांग्रेस प्रत्‍याशी और डूसू की पूर्व अध्यक्ष अमृता धवन

तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी अमृता धवन डूसू की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 28 वर्षीय अमृता धवन फिलहाल विकासपुरी ईस्ट से निगम पार्षद हैं। अमृता धवन के सामने भाजपा प्रत्याशी राजीव बब्बर हैं। 2006-07 में डूसू की अध्यक्ष रही अमृता धवन कांग्रेस की सबसे युवा चेहरा हैं इनके खिलाफ भाजपा ने वर्तमान विधायक ओपी बब्बर के 45 वर्षीय बेटे राजीव बब्बर को टिकट दिया है। यहां भी पर लड़ाई दिलचस्प है।

दिल्‍ली में सिर्फ 17 महिला उम्‍मीदवार

दिल्‍ली में सिर्फ 17 महिला उम्‍मीदवार

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिर्फ 17 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। देश के दो प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस के साथ भी है, जिन्‍होंने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए कुल 11 महिलाओं को ही चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि आम आदमी पार्टी से 6 महिला प्रत्‍याशियों को मैदान में उतारा है।

चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे सुरक्षा बल

चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे सुरक्षा बल

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में अर्धसैनिक बलों एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग से तीन स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। बीएसएफ और सीआरपीएफ के 70 हजार जवानों की तैनाती दिल्ली में मतदान के लिए की गई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की कुल 400 कंपनियां भी तैनात की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+