दिल्‍ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर यात्रा करने वालों को मिलेगा मुफ्त वाई-फाई

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब मुफ्त में वाई-फाई प्रयोग करने को मिलेगा। दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्र‍बंध निदेशक मंगू सिंह ने आज शिवाजी स्‍टेशन पर फ्री वाई-फाई सेवा का शुभारंभ किया।

dmrc

आपको बताते चलें कि दिल्‍ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर यात्रियों की संख्‍या दूसरी लाइनों पर चलने वाली मेट्रो से काफी कम है। दिल्‍ली मेट्रो एयरपोर्ट लाइन पर यात्रियों की संख्‍या को और आगे ले जाना चाहता है।

इसके लिए दिल्‍ली मेट्रो ने एयरपोर्ट लाइन पर किराया पहले ही घटा दिया है। कुछ दिनों पहले ही दिल्‍ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन के स्‍टेशन शिवाजी मेट्रो स्‍टेशन से यात्रियों की चेक इन की सुविधा को भी शुरू किया था।

dmrc

एयरपोर्ट लाइन पर छह मेट्रो स्टेशन हैं। जिसमें नई दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौलाकुआं, एयरोसिटी, आईजीआई टर्मिनल-3 और द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

दिल्‍ली मेट्रो के मुताबिक इस सभी स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी गई है। डीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल इन्हीं स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+