दिल्ली: पेड़ से टकरायी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में सोमवार को कम से कम चार व्यक्तियों की उस समय मौत हो गई, जब उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी नौ व्यक्ति एक ही परिवार के थे।

दुर्घटना कंझावल इलाके में उस समय घटी, जब कार चालक का नियंत्रण छूट गया और कार एक पेड़ से जा टकराई। कार पर सवार नौ व्यक्तियों में से चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि पांच अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
पुलिस ने बताया कि वे सभी राजस्थान से लौट रहे थे और हरियाणा के सोनीपत जिले में अपने घर जा रहे थे। मृतकों की पहचान संजय (35), संगीता (26), सोनू (30) और अभिषेक (सात) के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications