'आप' सरकार के 1 साल, 'नायक' बनकर आपकी समस्या सुलझाएंगे केजरीवाल
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार अपने एक साल पूरा करने जा रही है। अपनी सरकार के एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खास तरीके से सेलिब्रेट करने जा रहे है। इस मौके पर केजरीवाल और उनके मंत्री फोन के जरिए अपनी जनता से राय देने वाले है। 14 फरवरी को आप के मंत्री और खुद केजरीवाल एक स्टेज पर बैठकर दिल्ली की जनता से फोन पर बात करेंगे और उनसे फीडबैक लेंगे।

किसी बड़े जश्न के बजाय पार्टी ने एक रैली और जनता के बीच सवाल-जवाब सेशन के जरिए ही इस दिन को सफल बनाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इन मौके पर दिल्ली सरकार दोबारा ऑड-इवन फॉर्मूला लागू करने पर फैसला ले सकती है।
आम आदमी पार्टी के सूत्रों की माने तो इस तरह से अपनी सरकार का सालगिरह मनाने का आइडिया उन्हें 'नायक' फिल्म से आया है। इस मौके पर केजरीवाल दो घंटे के लिए होने वाले 'फोन पर चर्चा' करेंगे और सभी मंत्रियों को अपने विभागों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications