शॉर्ट सर्किट की वजह से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में लगी आग
शॉर्ट सर्किट की वजह से बैंक में लगी आग।
नई दिल्ली। दिल्ली के कश्मीर गेट स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल मच गया। बैंक के आसपास भीड़ होने की वजह वहां भगदड़ का माहौल बन गया। आग की सूचना पाते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घंटों की मश्ककत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गृहमंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से बैंक में आग लगी। हलांकि आज गुरु नानक जयंती की वजह से बैंक बंद था, जिसकी वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई, लेकिन आग से बैंक को काफी नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications