दिल्ली में वृद्धाश्रम में भयंकर आग, 2 जिंदा जलकर खाक
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार को एक वृद्धाश्रम में लगी आग में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना अपराह्न् करीब 2.30 बजे मिली। पुलिस ने बताया कि रमेश (60) और पूनम (27) की जलकर मौत हो गई। आग उस समय लगी जब वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम चल रहा था।
एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आग में 10 तंबू भी जलकर खाक हो गए। अग्निशमन विभाग की नौ गाड़ियों ने शाम 5.30 बजे आग पर काबू पाया। अधिकारी आग लगने की वजह के बारे में अब तक कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications