आम आदमी पार्टी विधायक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, हमला करने का लगा आरोप
अमानतुल्लाह खान पर उनके रिश्तेदार की पत्नी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद खान ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भी दिया था।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली के जामिया नगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में शिकायत करने वाले शख्स का आरोप लगा है कि अमानतुल्लाह खान ने 16 और 17 अक्टूबर को रात में उनपर हमला किया था।

हालांकि, अब तक हमले की वजह का खुलासा नहींं हो सका है। अमानतुल्लाह खान पर इससे पहले भी मामला दर्ज हो चुका है।
छेड़छाड़ का लग चुका है आरोप
उनपर उनके रिश्तेदार की पत्नी ने छेड़़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद खान ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भी दिया था। लेकिन इसे पारिवारिक मामला मानते हुए आम आदमी पार्टी ने स्वीकारा नहीं था।
यह दी थी एमएलए ने सफाई
एमएलए अमानतुल्लाह खान ने अपनी सफाई में कहा था कि उनपर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि उनकी ईमानदारी कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications