AAP ने सोमनाथ भारती के खिलाफ महिला से बदसलूकी मामले में FIR दर्ज

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती अपने कामों के बजाए विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं। ताजा मामले में उनपर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आप विधायक पर महिला के साथ बदसलूकी के आरोप लगे हैं।

 somnath bharti

आप सरकार के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ बुधवार को महिला से बदसलूकी के आरोप दर्ज कराया। महिला के आरोप के बाद साकेत पुलिस स्टेशन में भारती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। महिला ने अपनी शिकायत में सोमनाथ भारती पर उकसाने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमनाथ भारती ने जुलाई के शुरुआती दिनों में कुछ लोगों को उसके साथ बदसलूकी करने के लिए उकसाया।

हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उनपर महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोप लग चुके हैं। महिलाओं के खिलाफ बदसलूकी की वजह से ही वो चर्चा में आए थे। यहीं नहीं उनकी पत्नी ने उनपर मारपीट के साथ-साथ कई गंभीर आरोप लगाए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+