केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बिन्नी, जमानत जब्त करने की दी चुनौती
नयी दिल्ली। राजनीति अनिश्चितता का खेल है। जो कभी दोस्त होते है वो दुश्मन बन जाते है। ऐसा ही इन दिनों आम आदमी पार्टी में हो रहा है। पार्टी के निष्कासित नेता विनोद कुमार बिन्नी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी में सबसे पहले बगावती सुर छेड़ने वाले बिन्नी ने इस बार विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को चैलेंज करते हुए उनके खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
बिन्नी ने कहा कि दिल्ली की जनता 'आप संयोजक' की चाल को पहचान गई है और अब उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। लक्ष्मीनगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि जनता उन्हें वोट देगी क्योंकि सभी उनके काम करने के अंदाज से वाकिफ हैं।
केजरीवाल को स्वार्थी बताते हुए बिन्नी ने कहा कि वो केजरीवाल की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली के लोगों को बताएंगे कि कैसे कुछ लोग दिल्ली आ गए और फिर दिल्ली से भाग गए। केजरीवाल को सुपर फ्लॉप बताते हुए बिन्नी ने कहा कि दिल्ली की हालत के लिए अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications