हड़ताली डॉक्टरों को केजरीवाल का अल्टीमेटम, कहा काम पर वापस जाओ वरना...
नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार और सरकारी डॉक्टरों के बीच की खटास जारी है। जहां सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों को काम पर लटने का अल्टीमेटम दे दिया है तो वहीं हड़ताली डॉक्टर ने सरकार को ठेंगा दिखाते हुए अब तक हड़ताल जारी रखी है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने हड़ताल पर गए रेजिडेंट डाक्टरों पर एस्मा लगा दिया है। तमाम कोशिशों के बावजूद जब डाक्टर काम पर नहीं लौटे तो सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एस्मा लगा दिया है।

बेअसर सरकार की चेतावनी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अल्टीमेटम के बावजूद रेजिडेंट डाक्टर काम पर नहीं लौटे। हालांकि दिल्ली सरकार ने उनके 19 मांगे मान ली है। बावजूद इसके सरकारी डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखी है। सरकार ने इन डॉक्टरों को अल्टीमेट देते हुए मंगलवार की सुबह 11 बजे तक काम पर लौटने को कहा था, लेकिन सरकार की ये धमकसी डॉक्टरों को डरा नहीं सकी।
राजधानी दिल्ली के करीब 25 सरकारी अस्पतालों के 15 हजार रेजिडेंट डॉक्टरों का हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को चरमरा कर रख दिया है। मरीज बेहाल है तो सरकतार बेबस दिखाई दे रही है। इसके पहले सोमवार को सरकार ने डॉक्टरों की एसोसिएशन की सारी बातें मान ली थीं, लेकिन हड़ताल खत्म नहीं हुई है। ऐसे में अब सरकार सख्ती के मूड में आ चुकी है। सरकार ने कहा है कि रेजिडेंट डॉक्टर काम पर नहीं लौटे तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications