दिल्‍ली सरकार को बिजली कंपनियों की चुनौती, 8 प्रतिशत दाम बढ़ाये

Electricity price increased by 8 percent in Delhi
नई दिल्‍ली। राज्‍य सरकार द्वारा ऑडिट करवाये जाने के फैसले के विपरीत बिजली कंपनियों ने बिजली की दरें आठ फीसदी बढ़ा दी है। दिल्‍ली विद्युत नियामकीय आयोग (डीईआरसी) के अध्‍यक्ष के अनुसार ईंधन की लागत में बढ़ोत्‍तरी होने से हमें यह कदम उठाना पड़ा है, जो कि बीएसईएस यमुना पावर के लिए 8 प्रतिशत, बीएसईएस राजधानी के लिए 6 प्रतिशत और टाटा पावर दिल्‍ली डिस्‍ट्रीब्‍यूशन लिमिटेड के लिए 6 प्रतिशत है।

सरचार्ज के रूप में 8 फीसदी दरें बढ़ाने को कंपनियों का दिल्‍ली सरकार को चुनौती देना माना जा रहा है। इसके पहले बिजली कंपनियों ने कहा था कि लागत अधिक हो जाने से हम सप्‍लाई पूरी नहीं कर पाएंगे इसलिए लगभग 10 घंटे बिजली की कटौती होगी। जिस पर केजरीवाल ने कहा था कि कंपनियां लोगों को ब्‍लैकमेल रही हैं। अगर ऐसा होता है तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।

दिल्‍ली सरकार इन समस्‍याओं से निपटने के लिए योजना तैयार कर रही है। वहीं कंपनियों ने बिजली ऑडिट में सरकार की मदद करने से इनकार कर दिया। जिस पर केजरीवाल सरकार का कहना है कि हम कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर देंगे और दूसरी कंपनियों को यहां लाएंगे।

गौर हो कि अरविंद केजरीवाल ने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि वह सत्‍ता में आने पर बिजली कंपनियों का ऑडिट करवाएंगे और आधे दामों पर बिजली उपलब्‍ध करवाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+