दिल्ली की जनता को झटका, तीन गुना बढ़े बिजली के दाम

यह ध्यान देने योग्य है कि अरविंद केजरीवाल सरकार आने के बाद दिल्लीवासियों के लिए बिजली का दाम प्रतियूनिट 1.95 रूपये हो गया था, वहीं शीला दीक्षित सरकार में दिल्लीवासियों को प्रति यूनिट 3.90 रूपये चुकाने पड़ते थे।
केजरीवाल ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में दावा किया था कि उनकी सरकार आयी तो वह बिजली के दामों में 50 फीसदी छूट देंगे, लेकिन इसके बाद कल आये कोर्ट के फैसले ने केजरीवाल सरकार के इस फैसले पर रोंक लगा दी।
कोर्ट का कहना था कि इससे राज्य सरकार पर राजस्व भार पड़ेगा, इसलिए फैसले पर रोंक लगाई जाती है।
अचानक बिजली के बढ़े दामों पर दिल्ली भाजपा नेता विजय जौली का कहना है कि हमारी सरकार जनता के साथ है, ऐसे में बिजली के दामों में कमी करने के लिए हम जो कर सकते हैं, करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications