MCD Bypolls: भाजपा के लिए 'खतरे की घंटी',कांग्रेस के लिए 'मरहम'
नयी दिल्ली। दिल्ली उपचुनाव के नतीजें आ गए हैं। 13 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजें आने के बाद जहां भाजपा के लिए खतरे की घंटी बज गई हैं तो वहीं कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा पांच सीटें जीती, लेकिन इसके बावजूद उन्हें निराशा हाथ लगी हैं। आप को उम्मीद थी कि पिछले साल के विधानसभा चुनाव के नतीजों के तरह की वो इस बार एमसीडी उपचुनाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। MCD Bypolls: आम आदमी पार्टी ने दिया भाजपा को झटका

भाजपा के लिए खतरे की घंटी
वहीं भाजपा के लिए ये खतरे की घंटी साबित हुई हैं। पिछले कई सालों से भाजपा एमसीडी पर काबिज है। तीनों नगर निगम पर उसका कब्जा है, लेकिन उसे इस बार 13 में से सिर्फ 3 सीटें मिली हैं, जो उसके लिए अच्छे संकेत नहीं है।
कांग्रेस के लिए मरहम
वहीं लंबे वक्त से एमसीडी से दूर कांग्रेस ने 4 वार्ड जीते हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों ने निराश कांग्रेस के लिए एमसीडी के ये नजीते मरहम का काम कर रही है।
आप को मिली निराशा
विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत की उम्मीद थी, लेकिन उनका ये सपना टूट गया। पार्टी को मात्र 5 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं राजनीतिक जानकारों की माने तो इन नतीजों के बाद कांग्रेस-भाजपा को एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर हमला करने का मौका मिलेगा
कौन कहां जीता?
- नवादा- बीजेपी
- शालीमार बाग नॉर्थ- बीजेपी
- झिलमिल- कांग्रेस
- वजीरपुर- बीजेपी
- मुनीरका- कांग्रेस
- तेहखंड- आप
- अभिषेक बिधूड़ी जीते
- मटियाला- आप
- विकासनगर- आप
- नानकपुरा- आप
- अनिल मलिक जीते
- खिचड़ीपुर- कांग्रेस के आनंद शर्मा जीते
- भाटी माइंस- निर्दलीय राजेंद्र तंवर जीते
- कमरुद्दीन नगर- कांग्रेस के अशोक भारद्वाज जीते
- बल्लीमारान- आप












Click it and Unblock the Notifications