ईवीएम से छेड़छाड़ की शंका आयोग ने दूर कर दी: केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ संबंधित उनकी तमाम शंकाएं निर्वाचन आयोग ने दूर कर दी है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को होनेवाले मतदान से पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त एचएस ब्रह्मा से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, "ईवीएम मुद्दे पर हमारी तमाम शंकाओं को निर्वाचन आयोग ने दूर कर दी है।

उन्होंने कहा है कि सभी ईवीएम की दोबारा जांच की गई है। इस दौरान केजरीवाल के साथ आप के नेता आशुतोष व आशीष खेतान भी थे। इससे पहले केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा था कि हमें संदेह है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो रही है। कल मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात का प्रयास किया था। वे व्यस्त थे। आशा है कि हम उनसे आज (बुधवार) मिल पाएंगे।
उन्होंने कहा, "हम मुख्य निर्वाचन आयुक्त से आग्रह करते हैं कि प्रत्येक बूथ के बाहर ईवीएम की जानकारी देने वाला बैनर लगाने की वह हमें मंजूरी दे।" दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि हाल में दिल्ली कैंट निर्वाचन क्षेत्र में पाया गया था कि चार ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
उन्होंने ट्वीट में कहा, "व्यापक पैमाने पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़? कल दिल्ली कैंट में ईवीएम के निरीक्षण के दौरान चार मशीनों में देखा गया कि कोई भी बटन दबाने पर भाजपा के चुनाव चिन्ह के सामने वाली बत्ती जल रही थी।"












Click it and Unblock the Notifications