DUSU में इस्तेमाल हो रहा है मोदी के जीत का फॉर्मूला
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में चुनाव से पहले कॉलेज में चुनावी माहौल तेजी से गर्म हो रहा है।

सभी पार्टियां दिन-रात एक करने में लगी हैं। चुनाव प्रचार के लिए कैंपस में जोरों- शोरों से कैंपेन तो चलाए ही जा रहे हैं, लेकिन इस साल सोशल मीडिया का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इस बार चुनाव प्रचार का तरीका बदल दिया गया है। लोग सोशल मीडिया के चुनाव प्रचार का जरिया बना रहे है।
फेसबुक, ट्विटर, वॉट्स एप्प का भरपूर प्रयोग हो रहा है। कई छात्र संगठनों ने एक स्पेशल सेल बनाया है जो 24 घंटे सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करता है। चुनाव में अपने पक्ष में छात्रं को आकर्षित करने के लिए क्रिएटीव टैग लाइन का प्रयोग हो रहा है।
एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच कड़ी टक्कर है। एनएसयूआई की प्रेसिडेंट रोजी जॉन के मुताबिक सोशल मीडिया से लोगों तक आसानी से जुड़कर अपनी बात पहुंचाई जा सकती है। इस माध्यम से जरिए पार्टियां ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स तक पहुंच रही है।तमाम संगठनों का मानना है कि प्रचार के लिए सोशल मीडिया से बेहतर माध्यम नही है।












Click it and Unblock the Notifications