Delhi Pollution:पड़ोसी राज्यों के चलते दिल्ली में प्रदूषण की भयावह स्थिति, केजरीवाल को मिला नीतीश कुमार का साथ

दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर शुरू हो गया है। लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। बीजेपी लगातार सीएम केजरीवाल पर निशाना साध रही है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर शुरू हो गया है। लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। बीजेपी लगातार सीएम केजरीवाल पर निशाना साध रही है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदूषण पर सीएम केजरीवाल का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने 2018 से ही बिहार में लोगों को समझाने का काम किया है कि आप पराली मत जलाइए। दिल्ली में प्रदूषण की जो स्थिति है वो पड़ोसी राज्यों के कारण है, इसमें कोई शक नहीं है।

Delhi Pollution: पड़ोसी राज्यों के चलते दिल्ली में प्रदूषण की भयावह स्थिति, केजरीवाल को मिला नीतीश कुमार का सा
Photo Credit:

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार गंभीर कैटेगरी में बना हुआ है। दिल्ली में वर्तमान में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 431 के पार गंभीर श्रेणी में है। दिल्ली में जहरीली हवा की वजह से धुंध की एक मोटी परत छाई हुई है। दिल्ली का औसत एक्यूआई वर्तमान में 'गंभीर' श्रेणी में 431 पर है। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वर्तमान में नोएडा (यूपी) में 'गंभीर' श्रेणी में 529 है। वहीं गुरुग्राम (हरियाणा) में 'गंभीर' श्रेणी में 478 है। धीरपुर के पास 534 है।

प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का आदेश

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी है कि राजधानी क्षेत्र में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। निजी डीजल वाहन भी नहीं चलाए जाएंगे। केवल इसेंशियल ट्रकों को ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी। सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत है। निजी डीजल वाहनों के उपयोग पर 20,000 का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लगातार बढ़ रहा है प्रदूषण, AQI आज भी 431 के पार, स्कूल बंद, डीजल-वाहन पर रोक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+