हार के बाद गिरा कांग्रेस का पहला विकेट, जेपी अग्रवाल ने सौंपा इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद कांग्रेस का पहला विकेट गिर गया है। जेपी अग्रवाल ने चुनावों में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अग्रवाल ने अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को भेजा है, हालंकि पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 43 सीटें मिली थीं, जबकि इसबार उन्हें सिर्फ 8 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।
खास बात ये है कि कांग्रेस में भीतरघात की स्थिति उनकी हार के साथ ही बाहर निकल आई है। हार की समीक्षा में ये बात भी सामने आई कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरे पार्टी के उम्मीदवार को वोट दिए। अब जबकि पार्टी की हार का ठीकरा संगठन पर फोड़ा जा रहा है तो इसका नतीजा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के रूप में आया है।












Click it and Unblock the Notifications