अगर दिल्ली में रहते हैं किराए के मकान में तो Miss न करें ये खबर
नयी दिल्ली। अगर आप दिल्ली में रहते है और किराए के मकान में रह रहे हैं तो जरा इस खबर को गौर से पढ़ें। किराए के फ्लैट में रहने वाले लोगों पर महंगाई की मार पड़ सकती हैं। दिल्ली में किराए का घर लेना और महंगा होने जा रहा है, दिल्ली सरकार जल्द ही सर्कल रेट के हिसाब से किराया तय करने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो किराया बढ़ना तय माना जा रहा है।

दिल्ली सरकार की राजस्व विभाग ने किराया और रेंट एग्रीमेंट को सर्किल रेट के हिसाब से तय करने का प्रस्ताव तैयार किया है। सरकार की दलील है कि ऐसा करने से सरकारी राजस्व बढ़ेगा और टैक्स चोरी पर लगाम लगेगा। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे कैबिनेट में पेश कर दिया जाएगा।
जानकारों की माने तो 10 करोड़ की प्रोपर्टी पर किराएदार को रेंट एग्रीमेंट के समय 1.25 लाख रुपए देने होंगे। दिल्ली को ‘ए' से लेकर ‘एच' तक 8 श्रेणी में बांटा गया है।












Click it and Unblock the Notifications