बसपा सांसद की बीबी ने पीट-पीटकर की नौकरानी की हत्या, हिरासत में पूछताछ

पुलिस की जानकारी के मुताबिक सांसद धनंजय सिंह के फ्लैट में काम करने वाली महिला की मौत सोमवार की रात को ही हो गई थी। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। घर के दूसरे नौकरों से पूछताछ करने पर मिली जानकारी से पता चला कि जागृति सिंह इस महिला को काफी लंबे समय से प्रताड़ित कर रही थी और उससे मारपीट करती थीं।
शक के आधार पर पुलिस ने सांसद की पत्नी जागृति सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं बीएसपी सांसद धनंजय फिलहाल जौनपुर में ही हैं और जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया है कि जागृति सिंह से उनका तलाक का केस चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications